{"_id":"644aba901157d8d55602e91c","slug":"teacher-bought-projector-for-students-with-her-own-money-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-1576-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिक्षिका ने अपने पैसे से विद्यार्थियों के लिए खरीदा प्रोजेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिक्षिका ने अपने पैसे से विद्यार्थियों के लिए खरीदा प्रोजेक्टर
Thu, 27 Apr 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्मृति चौधरी
सहारनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सबदलपुर की शिक्षिका स्मृति चौधरी को एक फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2022 का वी-आई स्टूडेंट टीचर स्कॉलरशिप अवार्ड मिला है। अवार्ड के साथ ही उन्हें 50 हजार रुपये की नकद धनराशि मिली है। खास बात यह है कि उन्होंने इन 50 हजार रुपये को अपने विद्यालय को भेंट किया है। विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए उन्होंने प्रोजेक्टर खरीदा है।
उन्होंने बताया कि वह अभी तक मोबाइल या फिर अपने लैपटॉप के जरिए विद्यार्थियों को चीजें समझाने का प्रयास करती थी, लेकिन स्क्रीन छोटी होने के कारण सभी विद्यार्थी लाभ नहीं उठा पाते थे। ऐसे में उन्होंने अवार्ड के साथ मिले पैसों से प्रोजेक्टर खरीदने का निर्णय लिया। प्रोजेक्टर आने के बाद विद्यार्थी बेहद खुश और उत्साहित हैं।
स्मृति ने बताया कि यह अवार्ड देश भर में 110 शिक्षकों को मिला है, जिनमें सहारनपुर से उनका नाम शामिल है। वह विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान में कई चीजें ऐसी हैं, जिनको यदि प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाया जाए तो विद्यार्थी ज्यादा आसानी से समझते हैं। विद्यालय के लिए प्रोजेक्टर खरीदने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने उनकी सराहना की है।