फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   TB patient search campaign will be run in collaboration with public representatives

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चलेगा टीबी रोगी खोज अभियान

Fri, 21 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
TB patient search campaign will be run in collaboration with public representatives
सहारनपुर। खाताखेड़ी क्षेत्र में टीबी रोगी खोज अभियान की टीम पर सीएए और एनआरसी के संबंध में डाटा जुटाने का शक जताते हुए कुछ लोगों ने विरोध किया है। घटना के बाद से विभागीय अधिकारियों ने बैठक कर संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाने से पहले संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों को विश्वास में लेने का निर्णय लिया है, जिससे अभियान को जारी रखा जा सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश को 2025 तक टीबी से मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जनपद में टीबी रोगी खोज अभियान चल रहा है। तीन दिन पहले शहर की खाताखेड़ी कॉलोनी में कुछ लोगों ने टीम को सीएए और एनआरसी के संबंध में जानकारी लेने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। इतना ही नहीं, टीम सदस्यों के हाथ से कागज भी छीन लिए थे। कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें लोगों से ऐसी किसी भी टीम को अपने बारे में जानकारी नहीं देने की अपील की गई थी। घटना के बाद से चिकित्सा अधिकारी परेेशान हैं। अभियान को सफल बनाने और जनपद से टीबी के खात्मे के लिए चिकित्सा अधिकारियों ने बैठक की है। जिसमें भविष्य में अभियान जारी रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर उन्हें विश्वास में लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

खाताखेड़ी क्षेत्र में टीबी रोगी खोजी टीम का विरोध करने की घटना निंदनीय है। यह महत्वपूर्ण अभियान है, जो जनता खासकर रोगियों के हित के लिए है। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। भविष्य में हम ऐसे क्षेत्रों में पहले जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर उन्हें विश्वास में लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर राजेश जैन, जिला टीबी रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed