{"_id":"69efbc9a770331417f0898c4","slug":"tax-department-stalled-for-27-days-due-to-software-not-being-updated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-174263-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं, 27 दिन से टैक्स अनुभाग का कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं, 27 दिन से टैक्स अनुभाग का कामकाज ठप
Tue, 28 Apr 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ 31 मार्च को बंद हुआ गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। इस कारण गृहकर एवं जलकर अनुभाग का कामकाज पिछले 27 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। न तो नए बिल जारी हो पा रहे हैं और न ही लोग अपना टैक्स जमा करा पा रहे हैं।
दरअसल, अधिकतर ने 20 फीसदी की छूट का लाभ लेने तथा सील व कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए 31 मार्च 2026 तक अपना टैक्स जमा करा दिया था, लेकिन 40 फीसदी से अधिक संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका टैक्स अभी बकाया है, जिसकी अलग-अलग वजह हो सकती है। 31 मार्च तक टैक्स जमा होने के बाद साॅफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए बंद कर दिया गया था। उम्मीद थी कि वह 10 अप्रैल तक अपडेट हो जाएगा, जिससे नए वित्तीय वर्ष के बिल जारी किए जा सकें और यदि कोई टैक्स जमा कराना चाहता है तो वह जमा भी करा सके। सॉफ्टवेयर को बंद हुए 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वह अपडेट नहीं हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टेवयर का ठेका आगरा की फर्म को है। वहीं से अपडेट होगा, जो 27 अप्रैल की शाम तक भी नहीं हो सका था। इसकी वजह से न तो नए वित्तीय वर्ष के बिल जारी हो पा रहे हैं और न ही टैक्स जमा हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारी जनगणना की ड्यूटी में लगे हैं। ऐसे में गृहकर एवं जलकर अनुभाग का कार्य 27 दिन से ठप है।
विज्ञापन
-- -- --
टैक्स के दायरे में संपत्तियां
कुल संपत्ति-- -- -- -- -2.13 लाख
आवासीय भवन-- -- -- 1.43 लाख
व्यावसायिक भवन-- -- 37,500
अन्य संपत्तियां-- -- -- -32,000
-- -- --
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ 31 मार्च को सॉफ्टवेयर बंद कर दिया गया था, जो अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। जल्द ही सॉफ्टवेयर के अपडेट होने की उम्मीद है।
- सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक
विज्ञापन
दरअसल, अधिकतर ने 20 फीसदी की छूट का लाभ लेने तथा सील व कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए 31 मार्च 2026 तक अपना टैक्स जमा करा दिया था, लेकिन 40 फीसदी से अधिक संपत्तियां ऐसी हैं, जिनका टैक्स अभी बकाया है, जिसकी अलग-अलग वजह हो सकती है। 31 मार्च तक टैक्स जमा होने के बाद साॅफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए बंद कर दिया गया था। उम्मीद थी कि वह 10 अप्रैल तक अपडेट हो जाएगा, जिससे नए वित्तीय वर्ष के बिल जारी किए जा सकें और यदि कोई टैक्स जमा कराना चाहता है तो वह जमा भी करा सके। सॉफ्टवेयर को बंद हुए 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वह अपडेट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टेवयर का ठेका आगरा की फर्म को है। वहीं से अपडेट होगा, जो 27 अप्रैल की शाम तक भी नहीं हो सका था। इसकी वजह से न तो नए वित्तीय वर्ष के बिल जारी हो पा रहे हैं और न ही टैक्स जमा हो रहा है। अधिकारी और कर्मचारी जनगणना की ड्यूटी में लगे हैं। ऐसे में गृहकर एवं जलकर अनुभाग का कार्य 27 दिन से ठप है।
विज्ञापन
टैक्स के दायरे में संपत्तियां
कुल संपत्ति
आवासीय भवन
व्यावसायिक भवन
अन्य संपत्तियां