फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Talk to the government regarding staff shortage

Saharanpur News: स्टाफ की कमी के लिए शासन से बात करिए

Fri, 28 Mar 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Talk to the government regarding staff shortage
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था बदहाल है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का लाइव किया तो बदहाली की पोल खुल गई। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अजीबो-गरीब नोटिस चस्पां कर दिया कि स्टाफ की कमी के लिए शासन से बात करिए। चिकित्सकों की खाली कुर्सी और कक्ष के बाहर मरीज कराहते मिले। एचआईवी जांच बंद है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा किया जाता है, लेकिन धरातल पर व्यवस्था उलट है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का लाइव किया। ओपीडी में सभी चिकित्सकों के कक्ष खुले मिले। उनके बाहर मरीजों की कतार मिली। अल्ट्रासाउंड कक्ष से लेकर डिजिटल और सामान्य एक्सरे कराने के लिए मरीज बाहर बैठे मिले। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर दो नोटिस चस्पां मिले। जिन पर स्टाफ की कमी के लिए शासन से बात करें लिखा था। इसके साथ ही उन पर चिकित्सक एक और खाली पद तीन, एक्सरे टैक्नीशियन समस्त पद खाली, डार्क रूम टैक्नीशियन एक पद, बाकी समस्त पद खाली, अल्ट्रासाउंड समय सुबह से 11 बजे तक भी लिखा था।अजीबों-गरीब नोटिस देखकर मरीज और उनके तीमारदार हैरान रह गए। यानी मरीजों को स्टाफ के लिए शासन में बात करनी पड़ेगी। इस फरमान से मरीज परेशान है। यहां तैनात महिला कर्मचारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

-------
-- किट खत्म तो जांच बंद
जिला अस्पताल में आईसीटीसी सेंटर संचालित होता है। इस सेंटर पर मरीजों की एचआईवी जांच होती है। यहां पिछले करीब तीन दिन से एचआईवी जांच के लिए किट खत्म है। ऐसे में एचआईवी जांच बंद का नोटिस चस्पा कर दिया है। किट आने पर एक अप्रैल से जांच शुरू की जाएगी।ऑपरेशन से पहले एचआईवी जांच कराने वाले मरीजों को परेशानी हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- डॉक्टर नहीं मिले तो थककर बैठ गए मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं मिले तो मरीज थककर नीचे बैठ गए। पूछने पर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि चिकित्सक अभी ऑपरेशन करने के लिए गए हुए हैं। मेवा देवी व सुभाष ने बताया कि जब वह ओपीडी में आए थे, तब चिकित्सक बैठे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही चिकित्सक उठ गए थे। वह आधे घंटे तक बैठे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed