फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take care of safety standards in technical work: GM

तकनीकी कार्यों में सुरक्षा मानकों का रखें ध्यान: जीएम

Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Take care of safety standards in technical work: GM
सरसावा में रेलवे पार्क का उदघाटन करते जीएम आशुतोष गंगल - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सरसावा रेलवे स्टेशन के स्टाफ क्वार्टर के समीप नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करने के बाद तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैंगमैन से पटरियों को बदलने की सुरक्षा आदि के सवाल किए तथा संतुष्ट होने पर नगद इनाम भी दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीएम आशुतोष गंगल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरसावा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। सर्वप्रथम उत्तर रेलवे जीएम ने स्टाफ क्वार्टर के समीप बच्चों के झूलों तथा ओपन जिम लगे उपकरणों से सुसज्जित पार्क तथा बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया। इसके बाद अधिकारियों की टीम के साथ जीएम ने रेलवे क्वार्टर्स का निरीक्षण किया और यहां निवास कर रहे परिवारों से रेलवे क्वार्टर्स की गुणवत्ता को लेकर सवाल पूछे, जिस पर परिवारों ने क्वार्टर की गुणवत्ता को सही बताया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने गैंगमैन तथा अन्य तकनीकी अधिकारियों से पटरियों, सिग्नल व्यवस्था, ओएचई केबल आदि को लेकर तकनीकी सवाल किए तथा कुछ जवाबों से असंतुष्ट होने पर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा। जीएम ने स्पष्ट कहा कि रेल परिचालन के दौरान पटरियों पर किए जा रहे तकनीकी कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान डीआरएम अंबाला मनदीप सिंह भाटिया समेत रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी ने सरसावा में निरीक्षण पर पहुंचे जीएम को बुके देकर स्वागत किया तथा सरसावा रेलवे स्टेशन पर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शेड्यूल के अनुसार हो ट्रेनों का संचालन
रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की सुविधाओं का लाभ उठा रहे दैनिक यात्रियों ने उत्तर रेलवे के जीएम को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि कोरोना काल से पूर्व सरसावा रेलवे स्टेशन पर 14 ट्रेनें रुकती थीं, जिनकी संख्या अब मात्र छह हैं। यदि सभी ट्रेनों का संचालन पुराने शेड्यूल के अनुसार हो जाए तो यात्रियों को भारी लाभ होगा।

रेलवे जीएम आशुतोष गंगल से बात करते विधायक मुकेश चौधरी

रेलवे जीएम आशुतोष गंगल से बात करते विधायक मुकेश चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed