फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tabor beat Alampur to win the kabaddi match

टाबर ने आलमपुर को हरा जीता कबड्डी मुकाबला

Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tabor beat Alampur to win the kabaddi match
बेहट में कबड्डी टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते रामू चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। आलमपुर अमादपुर गांव में कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच टाबर की टीम ने जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए जरूरी है। युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, इससे उनकी प्रतिभा भी निखरेगी और आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। इसके बाद प्रतियोगिता में पहला मैच साढ़ौली भूड़ और साढ़ौली कदीम ए के बीच हुआ। इसके बाद हथौली ए व बी, साढ़ौली बी, आलमपुर ए व बी, मिर्जापुर व टाबर की टीमों के बीच मैच हुए। टाबर व आलमपुर की टीमें फाइनल में पहुंची। टाबर की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राफी व 2100 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि आलमपुर की उपविजेता टीम को 1100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक अरुण बोध, अंकित पालीवाल, बंटी मिस्त्री के अलावा ग्राम प्रधान मास्टर गुफरान अंजुम, अक्षय ठेकेदार, अमादपुर के प्रधान शौकीन आदि की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed