फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Swift lyrics, ebb and bombs

तेज हुई बोल बम, बम-बम की गूंज

Sun, 21 Jul 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Swift lyrics, ebb and bombs
सहारनपुर में झांकी वाली कांवड लेकर सिरसा जाते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्रावण मास में हर तरफ वातावरण शिवमय बना है। कांवड़ मार्ग पर बोल बम, बम-बम के जयकारों की गूंज तेज होने लगी है। कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। शिवभक्त बारिश और उमस भरी गर्मी के बीच शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास में देहरादून और अंबाला हाईवे भगवान शंकर के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह और शाम के समय कांवड़ मार्ग पर शहर के लोग भी रौनक देखने के लिए उमड़ रहे हैं। बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव, भारत माता के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों की टोलियों गंगाजल लेकर लौट रही हैं। देहरादून और अंबाला हाइवे पर लगे विभिन्न शिविरों में मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं। कलाकार भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में भजनों पर नृत्य कर रहे हैं, जिनके साथ कांवड़िए भी झूम रहे हैं। कांवड़ शिविरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन शिवभक्तों के लिए बना जा रहे हैं, जहां कांवड़िए के विश्राम, भोजन और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। रात में रंग-बिरंगी लाइटों से कांवड़ मार्ग जगमगा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान पर बादल की काली घटाओ के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कांवड़िए बारिश के बीच भी भगवान शंकर का जयघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ते चले गए। दोपहर के समय धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी ने पसीना-पसीना कर दिया, लेकिन कांवड़िए मौसम की परवाह किए बिना शिवालयों की बढ़ते रहे। अभी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान के ही कांवड़िए नजर आ रहे हैं। सोमवार के बाद कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे भी ला रहे कांवड़
बच्चे भी कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। रविवार को कांवड़ मार्ग पर बच्चे भी अपने परिजनों के साथ कांवड़ लेकर लौटते हुए नजर आए। कांवड़ यात्रा को लेकर बच्चों में भारी उत्साह नजर आया, जो भगवान शंकर के साथ भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे हैं।

शिवालयों में आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब
श्रावण मास के पहले सोमवार यानी आज शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। महानगर चारों शिवालय श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed