फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sweet business faded on sweet Eid

मीठी ईद पर फीका रहा मिठाई का कारोबार

Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sweet business faded on sweet Eid
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान मंडी समिति रोड पर सीर लेकर जाते बच्चे को रोकती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
मीठी ईद पर फीका रहा मिठाई का कारोबार
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/ छुटमलपुर (सहारनपुर)। ईद के त्यौहार पर जहां प्रति वर्ष मिठाइयों की दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जाती थी वहीं इस बार कोविड 19 के चलते बाजार में मिठाइयों की बिक्री न के बराबर हुई। मुस्लिम समाज की ओर से करीबियों को मिठाई की बजाए शीर भिजवाई गई।

मीठी ईद के नाम मशहूर ईद उल फितर के त्योहार पर कोरोना संक्रमण की मार के चलते मिठाई गायब ही रही। सरकार के दिशा निर्देशों के चलते लोग ईद की बधाई देने अपने घरों से कम ही निकले। इसके चलते मिठाई की खरीदारी भी ना के ही बराबर हुई। लोगों ने व्हाट्सएप या फोन करके ही ईद की बधाई दी। हालांकि नजदीकी संबंधों में शीर भेजकर ईद की मुबारकबाद दी गई। रामपुर मनिहारान और छुटमलपुर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद ईद के पर्व के चलते मिठाई की दुकानों को खोलने की प्रशासन ने छूट दी थी, लेकिन वहां खरीदार न के बराबर पहुंचे। रामपुर मनिहारान कस्बे के प्रमुख मिठाई विक्रेता रिंकू छोक्कर, संजय गुप्ता, सुरेश सैनी आदि का कहना है कि इस बार बाजार में मिठाई की खरीदारी नहीं की जा रही है। ईद के त्यौहार पर आज कस्बे के मिठाइयों की दुकानें छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा लेकिन बाजार में कोई ग्राहक नहीं है। छुटमलपुर के प्रमुख मिठाई विक्रेता राजकुमार डाबर ने बताया कि इस बार उन्होंने लॉकडाउन के चलते ईद की कोई तैयारी नहीं की। सामान्य दिनों की भांति ही मिठाई बनाई गई। कसबे में छह दशक से भी ज्यादा समय से दुकान संचालित कर रहे प्रमुख मिठाई व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि पहली बाद ईद इतनी फीकी गई है। कोरोना से पहले सामान्य दिनों में जितनी मिठाई बिक जाती थी, ईद पर उससे आधी भी इस बार नहीं बिकी।

रामपुर मनिहारान में ईद के मौके पर खाली पड़ी मिठाई की दुकान

रामपुर मनिहारान में ईद के मौके पर खाली पड़ी मिठाई की दुकान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed