फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspected terrorist Shahrukh reavels dangerous plans in ATS interrogation wanted implement Sharia law in India

खतरनाक मंसूबे: भारत में ये कानून लागू करना चाहता था संदिग्ध आतंकी शाहरुख, ATS की पूछताछ में खोले कई बड़े राज

Fri, 04 Aug 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Aug 2023 03:13 PM IST
सार

एटीएस की पूछताछ में मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख के बारे में कई बड़े राज खुल रहे हैं। पूछताछ में अहमद ने अपने खतरनाक मंसूबे भी एटीएस के सामने उजागर किए हैं। उसके कई साथी अब एटीएस के रडार पर हैं।

विज्ञापन
Suspected terrorist Shahrukh reavels dangerous plans in ATS interrogation wanted implement Sharia law in India
संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर एटीएस की पूछताछ में मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एटीएस के अनुसार आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं। 

विज्ञापन

संगठन के फिरदौस के संपर्क में था आरोपी
आरोपी हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के संपर्क में भी था। इसने फिरदौस के साथ कश्मीर में आतंकियों से ट्रेनिंग भी ली थी। आरोपी का मंसूबे थे कि हिंदुस्तान में शरिया कानून लागू कराए।

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

Suspected terrorist Shahrukh reavels dangerous plans in ATS interrogation wanted implement Sharia law in India

युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ना था मकसद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों ने अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी।

इनका का मकसद था किसी तरह भारत सरकार को हटाकर यहां शरिया कानून लागू कराएंगे और फिर इनका राज होगा। इसीलिए आरोपी भारत और सरकार के खिलाफ युवाओं को भड़काकर उनका ब्रेनवॉश भी करता था।

विज्ञापन

एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध
आरोपी अहमद रजा से पूछताछ के आधार पर एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध आ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अहमद रजा के संपर्क में रहे युवा और कई अन्य लोगों को एटीएस गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथी सहारनपुर में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की टीमें सरगर्मी से आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।

गुरुवार को सहारनपुर को एटीएस को सूचना मिली कि जनपद मुरादाबाद का युवक आतंकी संगठनों से जुड़ा है। एटीएस ने छानबीन की तो थाना मूंढापांडे के गांव मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। एटीएस ने उसे मुरादाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed