फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suspect caught in mosque, 12 SIM cards recovered

Saharanpur News: मस्जिद में पकड़ा गया संदिग्ध, 12 सिम कार्ड बरामद

Tue, 19 Mar 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Suspect caught in mosque, 12 SIM cards recovered
सरसावा की म​स्जिद से मिला संदिग्ध और उससे बरामद सामान। संवाद
सरसावा। मरकज वाली मस्जिद में लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 12 मोबाइल फोन के सिम मिले। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया। थाना सरसावा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में आया कि वह दिव्यांग है और बोल नहीं पता है। उसने सिर्फ कागज पर लिखकर बताया कि वह हरियाणा के जनपद अंबाला का रहने वाला है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर मोहल्ला मिर्धान स्थित मरकज वाली मस्जिद में इबादत कर रहे कारी नईम, अब्दुल अहाद, शमशेर को मस्जिद में एक संदिग्ध युवक को दिखाई दिया। उसकी हरकत देखकर इन लोगों को शक हुआ और युवक को पकड़ लिया। मौके पर सभासद अय्यूब अंसारी भी पहुंच गए। कारी नईम और अब्दुल अहाद ने बताया कि युवक देखने में मुस्लिम समाज से लग रहा है, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध हैं। युवक ने मस्जिद में चंदा भी मांगा। उन्होंने पहचान के लिए युवक से आधार कार्ड मांगा तो वो कुछ नहीं दिखा पाया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 12 सिम और एक कॉपी के पन्ने पर कुछ शहरों के नाम लिखे हुए मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा सब्जी काटने के दो चाकू, टॉर्च, कुछ रुपये और कपड़े भी मिले। आरोपी के पास से बरेली निवासी एक बच्चे का आधार कार्ड भी मिला। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी शुरुआत में बोल रहा था, लेकिन भीड़ एकत्र होने पर गूंगा होने का नाटक करने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई, जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने एक कागज लिखकर सिर्फ इतना बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है, लेकिन अपना नाम और पता नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जांच में सामने आया है कि युवक दिव्यांग है और वह बोल नहीं पाता है। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं लग रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed