{"_id":"62ae20203835e81f15234360","slug":"suryapratap-wants-to-become-an-ias-saharanpur-news-mrt593438625","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्कूल के टॉपर-दूसरा स्थान पाने वाले सूर्यप्रताप से बातची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई स्कूल के टॉपर-दूसरा स्थान पाने वाले सूर्यप्रताप से बातची
सूर्यप्रताप को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते उसके परिजन
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
शाकंभरी (सहारनपुर)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एसडी सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज लोदीपुर के छात्र सूर्यप्रताप ने जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। सूर्य प्रताप आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन
अलीपुरा नौगावा निवासी सूर्यप्रताप की सफलता पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। सूर्यप्रताप ने 600 में से 550 अंक प्राप्त कर 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार को देते हुए भविष्य में सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस, आईपीएस बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं। उनके पिता पंकज चौहान किसान और माता सरिता चौहान गृहिणी है। उनके परिवार उनके दादा श्रवण चौहान एवं बड़ा भाई है। इनके भाई ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में कॉलेज टॉप कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। सूर्यप्रताप ने बताया बताया कि वह विद्यालय में पढ़ाई के अलावा घर पर 13 से 14 घंटे घंटे पढ़ाई करता था। उसके परिवार ने इस कार्य में उसका पूरा सहयोग किया। उसकी सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसने सफलता का श्रेय अपने विद्यालय प्रधानाचार्य धनीराम सैनी और अध्यापक अनुज चौहान को देते हुए कहा की उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी उनको यह सफलता मिली है। उन्होंने भी उसको आशीर्वाद देते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।