फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Survey accountant arrested while taking bribe of five thousand

Saharanpur News: पांच हजार की रिश्वत लेते सर्वे लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Survey accountant arrested while taking bribe of five thousand
नकुड़। एंटी करप्शन टीम ने किसान से पांच हजार की रिश्वत लेते सर्वे लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल ने विरासत दर्ज कराने की एवज में किसान से दस हजार की रिश्वत मांगी। गंगोह के गांव कुंडा खुर्द निवासी किसान आलिम ने बताया कि दो अप्रैल को उनके दादा मंगता की मृत्यु हो गई थी। किसान ने बताया कि तीन दिन पूर्व उन्होंने विरासत दर्ज कराने के लिए सर्वे सर्किल में नियुक्त लेखपाल अनुज प्रताप सिंह से संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सर्वे लेखपाल ने इस काम के लिए उससे दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी लेखपाल ने पांच हजार रुपये कागजों के साथ और बाकी के पांच हजार रुपये काम होने के बाद देने की बात कही। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम सहारनपुर से की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को जाल बिछाकर रुपयों पर केमिकल लगाकर दिए। वह सर्वे लेखपाल के कार्यालय में रुपये देने पहुंचा तो टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम पकड़े गए लेखपाल को कोतवाली लेकर पहुंची। एंटी करप्शन टीम प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए लेखपाल जनपद मिर्जापुर की तहसील लालगंज के गांव मंझगवा का रहने वाला है। वर्ष 2018 से नकुड़ तहसील में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed