{"_id":"67801f3090e1262f4f06b4ad","slug":"surgeons-statement-recorded-in-case-of-leaving-towel-in-womans-stomach-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140063-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महिला के पेट में तौलिया छोड़ने के मामले में सर्जन के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महिला के पेट में तौलिया छोड़ने के मामले में सर्जन के बयान दर्ज
Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला के पेट में तौलिया छोड़ने के मामले में टीम द्वारा निजी अस्पताल के सर्जन चिकित्सक के बयान दर्ज लिए गए। अब महिला के पति के बयान होने रह गए हैं। उन्हें कई बार बुलाया जा चुका है, लेकिन एक भी नहीं आए। इसलिए जांच रिपोर्ट में देरी बढ़ती जा रही है।
दरअसल, नकुड़ थाना क्षेत्र के साढ़ौली पिलखना निवासी सूरज ने 25 नवंबर को पत्नी जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराई थी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया था। दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला का दोबारा ऑपरेशन हुआ था, जहां पर पेट में तौलिया होने की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा ने टीम के साथ निजी अस्पताल के सर्जन चिकित्सक के बयान दर्ज किए। अब महिला के पति यानी शिकायतकर्ता के बयान रह गए हैं। इनके बयान होने के बाद ही जांच रिपोर्ट फाइनल होगी। एसीएमओ डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि महिला के पति को कई बार बुलाया गया, लेकिन एक बार भी नहीं पहुंचे। इस बार नहीं आने पर जांच रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।