{"_id":"6ac94b1b5692d152c40b1703","slug":"supply-will-be-disrupted-in-various-parts-of-the-metropolis-today-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185562-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित
Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर शनिवार को विद्युत लाइनों पर मरम्मत आदि का कार्य होगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि जनक नगर विद्युत उपकेंद्र से पोषित बाजोरिया रोड, गोविंद विहार, रेमाउंट डिपो, पावर हाउस, संत नगर और नुमाइश कैंप फीडरों पर दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। पुरानी चुंगी, छिपियान, नया बाजार और जनक नगर के उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे। जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े आजाद कॉलोनी और रायवाला फीडरों पर सुबह छह से सात बजे तक डबल पोल लगाए जाएंगे। पुराना जैनबाग और मुन्नालाल फीडरों पर सुबह सात से आठ बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं, कालसिया रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
जैनबाग उपकेंद्र से पोषित फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। शाकंभरी विहार उपकेंद्र के आवास विकास फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। आवास विकास उपकेंद्र से जुड़े सब-स्टेशन फीडरों पर सुबह आठ से 10 बजे तक कटौती होगी। इसी तरह अंबाला रोड पर भी सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। मानकमऊ-शहरी उपकेंद्र के नवादा रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। घंटाघर उपकेंद्र के खानआलमपुरा रोड फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक सपना पुल के पास निर्माण कार्य के चलते बिजली बंद रहेगी। अंबाला रोड उपकेंद्र के थाना मंडी फीडर और मंडी समिति उपकेंद्र के मेंहदी सराय फीडर पर भी दोपहर 12 से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।