{"_id":"5eee50228ebc3e43117199dc","slug":"sun-will-look-like-a-ring-will-affect-the-planet-s-movement-saharanpur-news-mrt487378581","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग की तरह दिखेगा सूर्य ग्रहण, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग की तरह दिखेगा सूर्य ग्रहण, ग्रह चाल को करेगा प्रभावित
विज्ञापन
अतुल जोशी महाराज
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आज (रविवार) तीन घंटे 48 मिनट तक होने वाला सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। सूर्य कुछ देर के लिए रिंग की तरह दिखाई देगा और दिन के समय शाम जैसा अंधेरा हो जाएगा।
ज्योतिषाचार्य इस घटना को विभिन्न नजरियों से देख रहे हैं। 21 जुलाई तक इसका असर देखने को मिलेगा। जैसे देश की सीमाओं तनाव होने के साथ ही कोरोना महामारी बढ़ेगी, लेकिन बाद इससे शुभ समय भी आएगा। श्री बगला मुखी मंदिर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के आचार्य रोहित वशिष्ठ का कहना है कि सूर्य ग्रहण प्रात: 10 :22 से शुरू होगा, जो भारत में तीन घंटे 48 मिनट तक रहेगा और दोपहर 1 : 40 खत्म होगा। पूरी पृथ्वी पर सूर्य ग्रहण की अवधि पांच घंटे 38 मिनट की होगी।
श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने कहा सूर्य ग्रहण सभी ग्रहों की चाल को प्रभावित करेगा। ग्रहण के समय जिस भी देवी-देवता की पूजा करते हैं, उनके मंत्रों का जाप करें, जिससे यह मंत्र सिद्ध हो जाएंगे। 21 जुलाई तक ग्रहण का असर रहेगा। इससे देश की सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी रहेगी और कोरोना महामारी तेजी से बढ़ेगी, लेकिन 21 जुलाई के बाद शुभ संकेत मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
नेहरू नगर के ज्योतिषाचार्य मुकेश शर्मा का कहना है कि यह ग्रहण कुछ क्षण के लिए दिन में शाम और रात्रि जैसा अंधेरा कर देगा। इस समय बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु एवं केतु सहित छह ग्रह वक्री है। इस समावेश से समुद्र में हलचल, सुनामी घटना, तूफान, चक्रवात, युद्ध होने और सामाजिक विपदा आने की संभावना छह माह तक रहेगी। तहसील श्री शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय का कहना है कि ग्रहण से पूर्व स्नान करें और ग्रहण खत्म होने के बाद भी नहाएं और दान करें। ग्रहण के समय देवी और देवताओं की पूजा करें। इससे प्रत्येक व्यक्ति की राशि पर इस ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आचार्य रोहित वशिष्ठ- फोटो : SAHARANPUR

अभिषेक कृष्णात्रेय- फोटो : SAHARANPUR

पंडित मुकेश शर्मा- फोटो : SAHARANPUR