{"_id":"58fcf5214f1c1bb1028b46de","slug":"summoned-in-cmo-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ हाईकोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ हाईकोर्ट में तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में स्वास्थ्य विभाग में डेंटल सर्जन के पदों पर हुई फर्जी नियुक्तियों के मामले में सीएमओ को हाईकोर्ट में तलब किया गया है। आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है उनमें आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में डेंटल सर्जन के पदों पर नियुक्तियां की गई थी। वर्ष 2013 में हुई इन नियुक्तियों में सात अभ्यर्थी ऐसे है जिनकी नियुक्ति नियमों को ताक पर रखकर कर दी गई थी।
स्वास्थ्य विभाग के इस कारनामे की भनक अन्य अभ्यर्थियों को लगी तो एक अभ्यर्थी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसमें कहा गया कि जिन सात अभ्यर्थियों की नियम विरुद्घ भर्ती की गई है उनका रिकॉर्ड तक विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
सात पदों पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप है। मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बतायी जा रही है। उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग से कई बार अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मांगी।
लेकिन, विभागीय अधिकारी आज तक जानकारी नहीं दे सके हैं। मामले में सुनवाई अब 26 अप्रैल को होनी है। हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए वर्तमान सीएमओ को संपूर्ण रिकॉर्ड के साथ तलब किया है।
सीएमओ डाॅ. बीएस सोढी ने बताया कि नियुक्तियों का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। प्रकरण में 26 अप्रैल को सुनवाई होनी है। न्यायालय की ओर से रिकॉर्ड के साथ उनको बुलाया गया है।