फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sumaiya Farid first in cleanliness and water conservation painting competition

स्वच्छता एवं जल संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में सुमैया फरीद प्रथम

Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sumaiya Farid first in cleanliness and water conservation painting competition
चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चें और अध्यापक - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। जल विज्ञान संस्थान द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर भादो में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साठ बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें सुमैया फरीद प्रथम स्थान पर आई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की के नोडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण ठकुराल, किरण आहूजा, संजीव सत्यार्थी, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा एवं एआरपी नूतन वर्मा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वच्छता आधारित गीत, कविता, नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। छुटमलपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को अपने अभिभावकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना होगा। इस दौरान आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा सात की सुमैया फरीद प्रथम, अलीशा नूर द्वितीय, नाजरीन तृतीय स्थान पर आई, जबकि आरती बर्मन और शिफा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ. अजय धीमान ने किया। सुरेखा, अंजली शर्मा, नुसरत अंसारी, रेणु खंडेलवाल, स्वाति शर्मा, उपमा, जाकरा प्रवीन, आदित्य सैनी, गौतम मौर्य, हेमंत बर्मन आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि

बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed