फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suicide: Body of a young man found hanging from a tree in suspicious circumstances in Deoband

Suicide: देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल में मिली ये चीज, खुलेंगे राज

Sat, 15 Jun 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
Suicide: Body of a young man found hanging from a tree in suspicious circumstances in Deoband
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद क्षेत्र के बीबीपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के मोबाइल से मिले मैसेज के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन


बीबीपुर निवासी प्रताप सिंह का पुत्र अर्जुन कर्णवाल (20) शुक्रवार की देर शाम दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से गया था। रात करीब 9.30 बजे गांव से बाहर आम के पेड़ पर उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना से परिजनों में मातम पसर गया। 

विज्ञापन

बताया गया कि मृतक अर्जुन को किसी परिचित ने कॉल कर घर से बुलाया था, क्योंकि उसने नकाबपोश चार युवकों द्वारा उसे मारने की बात अपनी बहन को मोबाइल से मैसेज द्वारा बताई और जान बचाने की गुहार लगाई थी। लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटका मिला।

सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन और सीओ अशोक सिसोदिया मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। मृतक युवक पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। गांव में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस द्वारा हत्या या आत्महत्या प्रकरण की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल कर्णवाल ने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। फिलहाल परिजनो की ओर से तहरीर नही दी गई है। सवाल यह उठता है कि पेड़ पर लटके मिले युवक के शव में गले का फंदा ढीला और पैरों में चप्पल होना घटना को संदिग्ध बना रहा है। मृतक के मैसेज के अनुसार आखिर वे चार युवक कौन थे जिन्होंने हाथ और मुंह ढके हुए थे। 

विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था अर्जुन
मृतक अर्जुन कक्षा 11 का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। अर्जुन की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कराने की मांग की है।

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।  युवक के मोबाइल से मिले मैसेज विवेचना में शामिल किए गए हैं। जांच में जो भी निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed