फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane betting exhibition fair will run till 25th September

Saharanpur News: 25 सितंबर तक चलेगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला

Wed, 20 Sep 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane betting exhibition fair will run till 25th September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि मंडल की सभी गन्ना समितियों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला 25 सितंबर तक चलेगा। यदि किसी किसान के कैलेंडर में कोई त्रुटि हो तो उसे मेले में जाकर संशोधित कराया जा सकता है।




मंगलवार को उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल नानौता, जनपद शामली के गन्ना समिति थानाभवन और ऊन में चल रहे मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन किसानों के लिए कैलेंडर में संशोधन कराने का अंतिम अवसर है। उन्होंने कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई शुरू होने वाली है। किसान नई गन्ना प्रजातियों की बुआई ट्रैंच विधि से करें, साथ ही गन्ने के साथ सहफसली खेती अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गन्ना प्रजाति को- 0238 में रेडरॉट रोग देखा जा रहा है। इसलिए किसान नई प्रजातियों और बीज को उपचारित करके ही बोना चाहिए। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों, सचिव प्रभारी और सुपरवाइजरों को किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed