फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar was being made by adding color to sugar, Food Safety Department team caught

Saharanpur News: चीनी में रंग डालकर बना रहा था शक्कर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा

Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sugar was being made by adding color to sugar, Food Safety Department team caught
कोटा में कार्यवाही करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कोटा में एक व्यक्ति को चीनी से शक्कर बनाते पकड़ा है। इसके यहां से टीम ने पांच नमूने लिए। इसके साथ ही मिलावट के शक पर चार हजार किलो शक्कर को सीज भी किया। कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य (ग्रेड-2) पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम कोटा पहुंची। यहां अशरफ नाम का व्यक्ति चीनी से शक्कर बना रहा था और उसे लोगों को बेच रहा था। यह व्यक्ति चीनी में रंग डालता था। उसके बाद उसे गर्म कर शक्कर बना रहा था। टीम ने उसके यहां से रंगीन चीनी, सादी चीनी, गुड़, भूरा और शक्कर का नमूना लिया। इसके साथ मिलावट पर चार हजार किलो शक्कर को सीज किया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार, संजीत, महावीर प्रेमी, महेंद्र नाथ यादव, रणधीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed