फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sudhir Tyagi destroyed Pakistan Army airports

सुधीर ने नेस्तनाबूद कर दिए थे पाकिस्तान सेना के हवाई अड्डे

Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sudhir Tyagi destroyed Pakistan Army airports
सहारनपुर। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में सहारनपुर निवासी फ्लाइंग आफिसर सुधीर त्यागी ने पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई अड्डों नेस्तानाबूद कर दिए थे। अपने उच्च अधिकारी को बचाते हुए सुधीर त्यागी क्षतिग्रस्त फाइटर विमान से कूदे थे और उसके बाद से लापता हो गए।
विज्ञापन

बोमंजी रोड निवासी सुधीर त्यागी को भारत सरकार ने शहीद मानते हुए वीर चक्र भी दिया है। उनके मामा नरेंद्र कौशिक बताते हैं कि सुधीर ने मैट्रिक की परीक्षा कपूरथला (पंजाब) में दी और इसके बाद भारतीय सेना में चयनित हुए। 1970 में हंटर लड़ाकू विमान को उड़ाने में वह माहिर हो गए। उनकी कार्य कुशलता की वजह से ही 1971 के युद्ध में सुधीर त्यागी को पाकिस्तान के पेशावर स्थित सैन्य बेस हवाई अड्डे को उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई। तब, सुधीर त्यागी और उनके उच्च अधिकारी अलग-अलग फाइटर विमान से निकले थे। पाकिस्तान की सीमा में घुसते ही दुश्मन ने उनके विमान पर हमला कर दिया, लेकिन इसके बाद भी सुधीर त्यागी पेशावर हवाई अड्डा उड़ाने में सफल हो गए थे। सुधीर त्यागी के साथ गए सीनियर अधिकारी ने इसकी जानकारी तत्कालीन एयर मार्शल मुखर्जी को दी थी। दुखद पहलू यह है सुधीर के सीनियर अधिकारी के विमान को दुश्मन ने घेर लिया था। उनको बचाते हुए सुधीर त्यागी ने पाकिस्तानी के कई विमानों को मार गिराया था, लेकिन तब गोलीबारी से उनका विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। विमान में आग लगने की वजह से वह पैराशूट से कूद गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने तत्कालीन सेना के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद से सुधीर त्यागी लापता हो गए थे। उनके परिजन कई बार केंद्र सरकार को पत्र भेजकर उनकी तलाश कराए जाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed