फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Submit 305 nomination papers for the posts of District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Submit 305 nomination papers for the posts of District Panchayat member
जिला पंचायत सदस्य के लिये कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे बसपा सांसद व पूर्व विधायक के साथ सद? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र कलक्ट्रेट परिसर में जमा कराए गए, जबकि ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने संबंधित विकास खंड में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन के चलते कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधायक मसूद अख्तर एवं नरेश सैनी आदि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। बसपा प्रत्याशियों के साथ सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, देवबंद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नवीन खटाना आदि आए। भाजपा के विधायक देेवेंद्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा आदि प्रत्याशियों के नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांकन पत्र जमा कराने का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे का था। सुबह नौ बजे सपा प्रत्याशी मलका अख्तर ने अपने पति इंतखाब आजाद आदि के साथ पहुंचकर सबसे पहले नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र जमा कराने के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो, इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया। भीड़ अनियंत्रित ना हो इसके लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी किया नामांकन
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने शनिवार को वार्ड संख्या-36 से अपना नामांकन किया। उनके साथ ही उनके बेटे अभिषेक ने भी नामांकन कराया। चौधरी विनय कुमार पहले जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन आदि पदों पर भी रह चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन
वार्ड संख्या ------ नामांकन
01 ---------------- 07
02 ---------------- 04
03 ---------------- 07
04 ---------------- 05
05 ---------------- 05
06 ---------------- 06
07 ---------------- 04
08 ---------------- 03
09 ---------------- 05
10 ---------------- 05
11 ---------------- 04
12 ---------------- 10
13 ---------------- 06
14 ---------------- 13
15 ---------------- 04
16 ---------------- 03
17 ---------------- 04
18 ---------------- 16
19 ---------------- 03
20 ---------------- 03
21 ---------------- 04
22 ---------------- 05
23 ---------------- 06
24 ---------------- 08
25 ---------------- 08
26 ---------------- 02
27 -----------------12
28 ----------------- 06
29 ----------------- 07
30 ----------------- 04
31 ----------------- 10
32 ----------------- 08
33 ----------------- 03
34 ----------------- 03
35 ----------------- 02
36 ----------------- 10
37 ----------------- 12
38 ----------------- 11
39 ----------------- 03
40 ----------------- 06
41 ----------------- 04
42 ----------------- 05
43 ----------------- 06
44 ----------------- 08
45 ----------------- 07
46 ----------------- 03
47 ----------------- 12
48 ----------------- 08
49 ----------------- 05

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत के सदस्य के लिये नामांकन करने पहुंची सदस्य

कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत के सदस्य के लिये नामांकन करने पहुंची सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के लिये जिला पंचायत सदस्य की लगी भीड़

कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने के लिये जिला पंचायत सदस्य की लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed