{"_id":"600dbffe8ebc3e30cc5f4c75","slug":"students-took-up-the-symbolic-assignment-saharanpur-news-mrt522155794","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायिकाओं ने संभाला सांकेतिक कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायिकाओं ने संभाला सांकेतिक कार्यभार
Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाईन महिला थाने का कार्यभार संभालती 11 की छात्रा रिया यादव
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में कई कार्यालयों में सांकेतिक अधिकारी तौर पर नायिकाओं ने कार्यभार संभाला। उन्होंने पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्घ लाभ दिलाने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कई नायिकाओं ने फील्ड का दौरा कर विभागीय कार्यों का निरीक्षण भी किया।
पात्रों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ
सहारनपुर। एक दिन की सांकेतिक उप श्रमायुक्त बनी गांव कपूरी निवासी कक्षा 11 की छात्रा रोहिणी ने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का समयबद्घ लाभ दिलाया जाए। विभागीय कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरते हुए जनसमस्याओं का निस्तारण करें और कोई भी फाइल पेंडिग नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई पर संतुष्टि जताते हुए इसे ओर बेहतर करने के निर्देश भी किए।
विभागीय कार्यों की जानकारी ली
सहारनपुर। जिले की कई गन्ना विकास परिषदों में वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास समिति सचिव के पद पर सांकेतिक अधिकारियों के तौर पर बालिकाओं ने कार्यभार संभाला। सोमवार को गन्ना विकास परिषद शेरमऊ में वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के पद पर वर्णिका सैनी, नानौता में कुमारी शिवानी, देवबंद में वेदिका सक्सेना एवं टोडरपुर में कुमारी सोनिया ने कार्यभार संभाला। गन्ना विकास समिति देवबंद में अमिषा चौरसिया ने सचिव पद का सांकेतिक कार्यभार संभाला। उन्होंने विभागीय कार्यों की जानकारी ली और कर्मचारियों से समय से कार्यालय आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आज शीबा खान बनेंगी डीसीओ
सहारनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यालयों में बालिकाएं अधिकारी पद पर सांकेतिक कार्यभार संभालेंगी। सोमवार को शीबा खान जिला गन्ना अधिकारी का सांकेतिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने देवबंद के एक कालेज से बीयूएमएस की पढाई की है। इसके अलावा सभी कार्यालयों में बालिकाएं सांकेतिक अधिकारी बनेंगी।