फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students presented cultural programs

छात्र-छात्राओें ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Sat, 04 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students presented cultural programs
दिशा भारती कॉलेज में हुए सांस्कृतिक समारोह में शामिल छात्र-छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिशा भारती कॉलेज में बीबीए, बीसीए व बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक गौरव अग्रवाल व अध्यक्ष यशपाल भाटिया, सचिव राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। बीबीए के छात्र- छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटिका, सामाजिक विसंगतियों पर व्यंग्य नाटिका, नृत्य, गायन की प्रस्तुति दी। आयुषी का विदाई भाषण भावुक करने वाला था। राजीव अग्रवाल ने सभी छात्र -छात्राओं से समय की चुनौती को समझकर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का जज्बा रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. रंजना , डॉ. महक, शीतल वालिया, जसमीत गुलाटी, राजेश सक्सेना, अंकुर शर्मा, शैफाली, जसप्रीत कौर, सुनीता सोनकर, प्रदीप कश्यप, पूनम तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन रिया माहेश्वरी और तस्मेया अजहर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed