{"_id":"6047a01c8ebc3ed38166c6ae","slug":"students-met-with-adm-administration-due-to-problems-saharanpur-news-mrt529142622","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं लेकर एडीएम प्रशासन से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं लेकर एडीएम प्रशासन से मिले छात्र
विज्ञापन

सहारनपुर। कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल विनीत ऋषि के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन एसबी सिंह से मिला।
विनीत ऋषि ने एडीएम को बताया कि एनसीईआरटी की किताबें लागू कराने की मांग को लेकर वह पूर्व में डीएम से भी मिल चुके हैं। अब तक विद्यालयों ने इसे लागू नहीं किया है। निजी विद्यालय अब भी निजी किताबें लगा रहे हैं जो बेहद महंगी हैं।
चेतावनी दी कि यदि सभी विद्यालयों में एनसीईआइटी की किताबें लागू नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। मिलने वालों में महानगर मंत्री वंदन कौशिक, विभाग संयोजक वैभव शर्मा, जिला संयोजक आशु वालिया, विभाग सह संयोजक अंकित सैनी, मोहित पंडित, अनुराग धीमान, वरुण राय, साहिल राणा, आयुष्मान त्यागी, कार्तिक सिंह तोमर, सचिन वर्मा, प्रथम वत्स, आदित्य सिडाना, वसीम मलिक आदि शामिल रहे।