फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students had fun in the adventure camp organized in Nalanda

Saharanpur News: नालंदा में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने की मस्ती

Tue, 07 Feb 2023 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Students had fun in the adventure camp organized in Nalanda
नालंदा स्कूल में आयोजित एडवेंचर कैंप के दौरान छात्र।
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। उन्होंने रस्साकशी, हॉप स्कॉच, बर्मा ब्रिज, बॉडी जोरब, जिप लाइन आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्कूल अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी ने इसे तन औन मन दोनों को स्वस्थ रखने का बेहतर तरीका बताया।
विज्ञापन

एशिया की जानीमानी एडवेंचर इवेंट कंपनी की ओर से आयोजित कैंप का शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी, निदेशक मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले कंपनी के कर्मचारियों ने एडवेंचर कैंप में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने इन गतिविधियों से होने वाले विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के बारे में भी बताया। इसके बाद स्कूल के मैदान में आयोजित कैंप में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उक्त गतिविधियों में प्रतिभाग किया। डॉ. सुभाष चौधरी ने छात्रों को प्रेरित किया और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्रों के अंदर खेल भावना एवं संगठित होकर काम करने की भावना उत्पन्न होगी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है। ऐसे में इस तरह की गतिविधियों में प्रतिभाग जरूर करना चाहिए। अंत में प्रधानाचार्य ने कंपनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed