फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Student dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by tractor
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया, लेकिन तब तक चालक फरार हो चुका था। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के चिलकाना रोड निवासी अभिषेक (13) पुत्र ब्रहमपाल बाबा लाल दास रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक और उसका दोस्त शेखर अलग-अलग साइकिल पर सोमवार की सुबह करीब पौने आठ बजे स्कूल जा रहे थे, जिस समय वह चिलकाना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ने अभिषेक को चपेट में ले लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक को जब राहगीर जिला अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया था। पता लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed