{"_id":"6a39918215e1418e73015f09","slug":"strike-called-off-following-written-assurance-property-registration-to-resume-today-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-178062-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लिखित आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, आज से होगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लिखित आश्वासन पर हड़ताल समाप्त, आज से होगी रजिस्ट्री
Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले छह दिनों से कार्यालय स्थानांतरण को जारी दस्तावेज लेखक और बार एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। एआईजी के लिखित आश्वासन पर एसोसिएशन के अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त कर मंगलवार से काम पर लौटने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदेशभर में ई-रजिस्ट्री और सदर तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालयों के स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। इनके समर्थन में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी नो वर्क की घोषणा की हुई थी। पिछले छह दिनों से रजिस्ट्री से लेकर न्यायालय में कोई कार्य नहीं हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित सब रजिस्ट्री कार्यालयों पर ताला लगा दिया। सोमवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी मांगों के समर्थन में मात्र महत्वपूर्ण कार्य किया। सभी का कहना था कि रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानांतरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के महासचिव नवाब सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को एआईजी स्टांप एवं निबंधन के साथ बातचीत हुई। बातचीत में एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे। एआईजी स्टांप की ओर से लिखित आश्वासन दिया है कि उप निबंधक कार्यालय प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ केंद्रीय अभिलेखाकार को कलक्ट्रेट परिसर में ही बनाया जाएगा। इसके लिए यूपी सिडको को पत्र भेजा गया है। खान विभाग के सामने पार्किंग भूमि पर भवन निर्माण के लिए भूमि को चिह्नित करते हुए साइट प्लान तीन दिवस में उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आश्वासन दिया कि भूमि के आवंटित होने के बाद प्रस्तावित फतेहपुर जट में कार्यालय के प्रस्ताव को निरस्त कराए जाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सिविल बार महासचिव पालम सिंह राणा, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव सरोत्तम सिंह, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष लुकमान अहमद, महासचिव नवाब सिंह चौहान, मोहन कुमार, धर्मवीर, लक्ष्मी पांडेय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

जिला नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद