{"_id":"66ec6cec0e8ced488f063f2e","slug":"strictness-on-e-rickshaw-drivers-139-challans-issued-in-four-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131821-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, चार दिन में 139 के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, चार दिन में 139 के किए चालान
Thu, 19 Sep 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जिन 12 निर्धारित रूटों पर आवेदन मांगे गए थे, लेकिन ई-रिक्शा चालक आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब तक केवल 90 आवेदन आए हैं। ऐसे में चार दिन के अंदर 139 ई-रिक्शाओं का चालान कर करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
महानगर में ई-रिक्शाओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इनका कोई रूट निर्धारित नहीं है। चालक अपनी मनमर्जी से किसी भी रूट पर ई-रिक्शा को चला रहे हैं। इनसे कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है। साथ ही हादसे का भी कारण बन जाते हैं। पिछले सप्ताह यातायात पुलिस ने ई-रिक्शाओं का संचालन कलर कोडिंग के हिसाब से करने के लिए 12 रूटों को निर्धारित किया था।
12 से 15 सितंबर तक इच्छानुसार रूट पर ई-रिक्शा चलाने के लिए आवेदन मांगे गए। लेकिन हद तो इस बात की है कि अभी तक करीब 90 ही आवेदन आ पाए हैं। कम आवेदन आने पर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू की। घंटाघर, कोर्ट रोड, अंबाला रोड आदि चौराहों पर ई-रिक्शाओं को रोककर उनके चालान किए। 15 सितंबर के बाद से अब तक 139 ई-रिक्शाओं का चालान किया गया, ताकि चालक आवेदन कर सके और निर्धारित रूटों पर ई-रिक्शाओं का संचालन हो।
विज्ञापन
- 78 छात्र-छात्राओं के काटे चालान, 14 वाहन सीज
यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया-चौपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिग छात्र-छात्राओं पर सख्ती की। अभियान में 78 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया। इन पर 1.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर राजस्व वसूला। एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।