फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action will be taken if environment worsens

माहौल खराब की तो होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if environment worsens
बिहारीगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक में मौजूद ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शांति समिति की बैठकों में होली के मौके पर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने की चेतावनी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन

बड़गांव में हुई बैठक में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि सभी त्योहार भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुसार आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने को मनाए जाते हैं। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी गण्यमान्य लोग विशेष ध्यान रखें। किसी भी घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। पर्व के दौरान माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष निगाहें रहेंगी। ग्राम प्रधान पति सुखपाल शर्मा, नाथी सिंह पुंडीर, डा. श्याम सिंह, श्यामधन, साधूराम, ऋषिपाल सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

बिहारीगढ़ थाना परिसर में आहूत शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों से आपसी प्रेम भाव से होली का पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा एनआरसी और सीएएए मुद्दों पर कोई भी बहस ना करें। प्रधान राजकिशोर सैनी, प्रधान अनुज कांबोज, महेंद्र सिंह, प्रधान संजय कांबोज, कंवरपाल, ताहिर प्रधान, प्रधान लाखन सिंह, गिरवर सिंह, अश्वनी मित्तल, प्रधान नाथीराम, प्रमोद बजरंगी, मुनेश, मोहम्मद उमर दीन, चंद्रशेखर, मो. इस्लाम, मोहम्मद इश्तियाक, वेदपाल गौतम, हनी कांबोज मौजूद रहे।

बड़गांव में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष संजीव यादव

बड़गांव में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते थानाध्यक्ष संजीव यादव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed