फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action will be taken against adulterators

Saharanpur News: मिलावटखोरों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against adulterators
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जांच करने के साथ ही खाद्य पदार्थों के रखरखाव को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाएं न बेची जाएं। उन्होंने ड्रग इंसपेक्टर को निरंतर निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी खाद्य पदार्थों का लाइसेंस ले लें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलायी जा रही सचल प्रयोगशाला को गांव-गांव में भेजकर ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त श्रेणी-2 पवन कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed