{"_id":"6400cfcfa438379dff07c145","slug":"strict-action-should-be-taken-against-the-culprits-of-bhiwani-incident-saharanpur-news-c-14-1-139439-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भिवानी कांड के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भिवानी कांड के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता
- आसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शंन, सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हरियाणा के भिवानी में नासिर और जुनैद को जिंदा जलाने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आसपा (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट आरपी सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।
बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान के जनपद भरतपुर के घाटमिका पहाड़ी गांव से अपहरण करके नासिर और जुनैद की निर्मम पिटाई की और फिर उन्हीं की गाड़ी में हरियाणा के भिवानी क्षेत्र में जिंदा जला दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक ना तो किसी आरोपी को गिरफ्तारी हुई और ना ही पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा ही दिया गया। आरोप लगाया कि राजस्थान में दलितों, आदिवासियों और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ हत्या, बलात्कार और शोषण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान आसपा के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, प्रवीण गौतम, रविकांत गौतम, कलीम अहमद, तालिब, निशांत भारती, अनुज हैदरपुर, नौशाद, विक्की पालीवाल आदि मौजूद रहे।