{"_id":"6a763183f8444065820757dd","slug":"stray-cattle-appear-on-delhi-dehradun-expressway-four-cars-collide-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181273-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सामने आया गोवंश, टकराई चार कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सामने आया गोवंश, टकराई चार कारें
विज्ञापन
छुटमलपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार। श्रोत- राहगीर
- 100 की रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे पर बड़े हादसे की वजह बन सकता है छुट्टा गोवंश
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु हादसों की वजह बन रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह शेरपुर खानाजादपुर फ्लाईओवर पर अचानक सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में कार चालक के ब्रेक लगाने से एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हादसा छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच सुबह करीब नौ बजे हुआ। दिल्ली से देहरादून जा रहे एक कार चालक के सामने अचानक से छुट्टा गोवंश आ गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाए तभी पीछे से आ रही तीन कार आपस में टकरा गईं। इससे कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल के पास ही दूसरी ओर सड़क पर काम कर रहे हाईवे कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी। इसके बाद चमारीखेड़ा टोल प्लाजा से क्रेन और हाइड्रा मशीन भेजी गई, जिन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर पार्किंग स्थल पर भिजवाया।
बता दें, कि 15 दिन पहले दो दिन के अंतराल में तीन गोवंश की गणेशपुर टोल प्लाजा पर वाहनों की टक्कर में मौत हो गई थी। इसके बाद रुद्र गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान को पत्र सौंप कर गोवंश की सुरक्षा की मांग की थी। उनके निर्देश पर खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने करीब 15 गोवंश को यहां से हटवा कर गो आश्रय केंद्र भिजवाया था।
विज्ञापन
-- यह बोले अधिकारी
एनएचएआई के सलाहकार रजनीश कुमार का कहना है कि उनकी टीम लगातार एक्सप्रेसवे का भ्रमण करती रहती है। कई बार प्रवेश और निकास द्वार से छुट्टा गोवंश एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। पशु दिखाई देने पर वाहन चालक 1033 पर इसकी सूचना दें तो तत्काल टीम भेज कर इन्हें एक्सप्रेसवे से हटवाया जाएगा।
-- रात में कांवड़ मार्ग पर घूम रहे आवारा गोवंश
फोटो सहित
बड़गांव। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान रात के समय कांवड़ मार्ग पर आवारा सांड़ और गायों का झुंड बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अंधेरे में 40 की स्पीड लिमिट वाले बड़गांव-देवबंद-नानौता मार्ग पर कई गोवंश सड़क किनारे चल रहे हैं। पीछे से आ रहे वाहनों को इन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रात 9 बजे के बाद आवारा गोवंश का एक झुंड रोजाना इसी मार्ग पर आ जाता है।