फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stopped the construction of the crematorium being built in the river

Saharanpur News: नदी में बनाए जा रहे श्मशान घाट का निर्माण रुकवाया

Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Stopped the construction of the crematorium being built in the river
गागलहेड़ी। ग्राम उग्राहु में सरकारी भूमि पर श्मशान घाट बनाए जाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के निर्देश पर एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अरुण प्रताप राणा ने मंडलायुक्त को शिकायत करते हुए बताया था कि ग्राम उग्राहु में 132 की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करके टीन शेड डाल कर निर्माण कर रहे हैं। इसकी शिकायत ग्राम लेखपाल को भी की गई, लेकिन लेखपाल ने निर्माण कार्य रुकवाने से मना कर दिया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया। इसके बाद उन्हों ने राजस्व टीम को मौके पर भेज कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रताप राणा ने बताया कि ग्राम सभा को पहले ही भूमि ग्रामीणों द्वारा खरीद कर दान दी गई है, जिस पर श्मशान घाट के लिए निर्माण हो सकता है मगर कुछ लोग सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण की सूचना मिली थी। टीम भेजकर निर्माण रुकवा दिया गया है। नदी की भूमि पर कोई निर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed