फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stir resolutely transporters

सख्ती से ट्रांसपोटरों में हड़कंप

Sun, 03 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
 प्रशासन और विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही सख्ती से ट्रांसपोटर्स में हडकंप मचा रहा। कई ट्रांसपोटर्स ने अपना कारोबार टीपी नगर से शुरू कर दिया है, जबकि अन्य ने जल्द शिफ्ट होने का वादा किया  है।  
विज्ञापन


डीएम से शनिवार की रात मिलने पहुंचे ट्रांसपोटर्स ने दावा किया कि  शहर से लोडिंग और अनलोडिंग नहीं हो रही है। दो-तीन दिन के अंदर सभी टीपी नगर से कारोबार शुरू कर देंगे। विकास प्राधिकरण के वीसी ने शनिवार को टीपी नगर का  दौरा कर कारोबारियों की शिफ्टिंग देखी। 
विज्ञापन


प्रशासन और विकास प्राधिकरण की ओर से चल रही संयुक्त कार्रवाई शुक्रवार रात भी जारी रही। टीम ने  जिलाधिकारी पवन कुमार और एसएसपी प्रदीप यादव के नेतृत्व में शहर का दौरा  किया। कई दिनों से हो रही सख्ती से  ट्रांसपोटर्स में हड़कंप मचा रहा।  सख्ती को देख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एकत्र होकर  घंटाघर पर उच्चाधिकारियों  ने मिलने पहुंचे। कारोबारियों ने भरोसा दिलाया कि अब शहर से लोडिंग और  अनलोडिंग का कार्य नहीं हो  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने ट्रांसपोटर्स से जल्द ही टीपी नगर से कारोबार शुरू करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि इसमें  कोताही बरते वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  इस पर कारोबारियों ने कहा कि  दो तीन दिन में तमाम ट्रांसपोटर्स टीपी नगर में शिफ्ट हो जाएंगे।

विकास  प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि शिफ्ट करने का वादा  करने वाले ट्रांसपोटर्स को शहर में रुका हुए माल उठाने की अनुमति दे दी गई है।  शहर से सभी ट्रांसपोटर्स के टीपी नगर में शिफ्ट होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। 


बीच शहर से किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट कारोबार नहीं होने दिया  जाएगा। इस दौरान सिटी  मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता, एसपी सिटी संजय सिंह, एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह, सीओ प्रथम सुनीति, विकास प्राधिकरण के एई अनिल माथुर एवं एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed