{"_id":"5f3192f08ebc3e3cec6c3384","slug":"sticks-in-two-sides-six-injured-including-woman-saharanpur-news-mrt49564221","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला सहित छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। रेत उठाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर झगड़ रहे लोगों को अलग करते हुए घायलों को जिला अस्पताल भरती कराया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा में मस्जिद के सामने रेत पड़ा हुआ था। इसे गांव के ही इरफान पुत्र यामीन ने अपने किसी काम के लिये उठा लिया जिस पर वहां मौजूद गांव के ही दाऊद पुत्र रफीक ने ऐतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई जिसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार कर दिया। इसमें दाऊद पुत्र रफीक, फारूक पुत्र दाऊद, मारूक पुत्र मंसूर तथा इरफान पुत्र यामीन, उस्मान पुत्र सुलेमान, उबरा पत्नी इरफान घायल हो गये। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर अलग करते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आयी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।