फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   STF took the seven accused to Meerut on remand

सातों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मेरठ गई एसटीएफ

Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
STF took the seven accused to Meerut on remand
सातों आरोपियों को रिमांड पर मेरठ ले गई एसटीएफ
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंधमारी कर मतदाता पहचान पत्र बनाने के मामले में सात आरोपियों को अदालत के आदेश पर एसटीएफ ने 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया है। आरोपियों को एसटीएफ की टीम अपने साथ मेरठ ले गई है, जहां पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की शाम मेरठ से सीओ एसटीएफ देवेंद्र टीम के साथ साइबर थाने पहुंचे और एफआईआर की कापी एवं विवेचना से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसटीएफ को अदालत से सात आरोपियों की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई। सातों आरोपियों को एसटीएफ मेरठ ले गई है। आगे की विवेचना एसटीएफ ही करेगी।
विज्ञापन

इन आरोपियों को लिया रिमांड पर
साइबर थाना पुलिस ने 12 अगस्त की रात नकुड़ क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी निवासी विपुल सैनी को गिरफ्तार किया, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में सेंधमारी कर मतदाता पहचान पत्र बना रहा था। वह दिल्ली निवासी अरमान मलिक से जुड़ा था। इसके बाद कमल विहार निवासी आदित्य खत्री, आजादपुर निवासी आशीष जैन, अमन विहार निवासी अरमान मलिक उर्फ मोहम्मद नियाज आलम और सराय बस्ती दिल्ली निवासी नितिन, दीपक मेहता उर्फ टेक्निकल मेहता व उसका भाई संजीव मेहता निवासी जिला बारां राजस्थान को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों को एसटीएफ ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी अभी फरार
इस मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी हरिओम के साथी आकाश व अजय कुशवाह को वहां की पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले में हरिओम और विकेश अभी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी एसटीएफ ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed