फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sterilization of dogs in metropolis, bodies and gram panchayats budget

Saharanpur News: महानगर में कुत्तों की नसबंदी, निकायों और ग्राम पंचायतों बजट का रोना

Sat, 21 Sep 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of dogs in metropolis, bodies and gram panchayats budget
खूंखार होते कुत्ते
सहारनपुर। आवारा कुत्ते लगातार खूंखार हो रहे हैं, जो लोगों खासकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन संबंधित निकायों और ग्राम पंचायतों का इस पर ध्यान नहीं है। महानगर की बात करें तो नगर निगम द्वारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बाकी निकायों और ग्राम पंचायतों के पास इसके लिए बजट ही नहीं है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव मजरा काजीपुरा में दो दिन पहले कुत्तों ने एक बच्चे को नोचकर मार डाला था। यह पहली घटना नहीं है। बीते कुछ वर्षों में कुत्तों के हमले से जुड़ी डेढ़ दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकीं हैं। सरकारी अस्पताल का आंकड़ा उठाकर देखें तो प्रतिदिन 100 से अधिक लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। महानगर में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा बेहट रोड की शाकंभरी विहार कॉलोनी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया हुआ है।
विज्ञापन

कुत्तों की नसबंदी के लिए एक फर्म को ठेका दिया गया है। 2022 से अभी तक 15,000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी महानगर में की जा चुकी है। वहीं, जनपद के बाकी निकाय बजट नहीं होने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नकुड़ नगर पालिका के ईओ सुनील कुमार सरोज का कहना है कि कुत्तों की नसबंदी के लिए अनुबंध नहीं होने की वजह से अभी तक अभियान शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए बजट भी नहीं मिला है।
- देवबंद नगर पालिका के ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि जब से वह यहां कार्यरत हैं किसी कुत्ते की नसबंदी नहीं हुई है। इसके लिए बजट भी नहीं है।
- तीतरों नगर पंचायत के मुख्य लिपिक राजकुमार ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के लिए शासन से कोई बजट नहीं मिला है। बिना बजट के कुत्तों की नसबंदी कैसे कराएं।
- सरसावा नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार ने बताया कि चार महीने से कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। नानौता और छुटमलपुर नगर पंचायतों के ईओ कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के लिए टीम की तलाश जारी है। उधर, ग्राम पंचायतों के पास भी कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण का कोई बजट नहीं है।

- महानगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में नगर निगम ने नसबंदी का निर्णय लिया। नगर निगम द्वारा 2022 में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई। अभी तक 15,000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी कराई जा चुकी है। - डॉ. संदीप मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed