फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stationery stores engaged in schools

स्कूलों में लगी स्टेशनरी की दुकानें

Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stationery stores engaged in schools
डेमो पिक
सहारनपुर में कांवेंट स्कूलों में नई क्लास शुरू होने के साथ ही अभिभावकों की पूरी जेब काटी जा रही है। जिन अभिभावकों के दो या उससे अधिक बच्चे ऐसे स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनको कापी-किताबों से लेकर ड्रेस, जूता-मोजा आदि खरीदना बेहद भारी पड़ रहा है। 
विज्ञापन


स्कूलों से लेकर दुकानों तक कॉपी-किताब और ड्रेस की दुकानों तक में अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है। कुछ स्कूलों में काउंटर खोलकर कॉपी-किताब और ड्रेस बेची जा रही है। जबकि ज्यादातर स्कूल प्रबंधन ने बाहर दुकानें अधिकृत कर रखी है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, देहरादून रोड, चिलकाना रोड, बेहट रोड, मिशन कंपाउंड आदि के स्कूलों ने कुछ दुकानों को अधिकृत कर दिया है। जहां से स्कूल प्रबंधन को मोटा कमीशन मिलता है। बदले में इसका बोझ अभिभावकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉपी किताबें बड़ी कंपनियों की बताकर उनकी मोटी कीमत वसूली जा रही है। दुकानों में छोटी कक्षाओं के बस्ते तैयार हैं, जिसे आठ हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है। 

दुकानदार कॉपी-किताबों में बेतहाशा कीमत वसूल रहे हैं। बड़ी कंपनियों के नाम पर 120 पेज की कॉपी पर एमआरपी 35 रुपये तक छपवाकर बेची जा रही है, जबकि यही लोकल बनी हुई कॉपी 12-15 रुपये में उपलब्ध है।

यही हाल किताबों का है। जिस किताब का मूल्य 50 रुपये से भी कम है, उस पर 120-150 रुपये तक एमआरपी छापकर बेचा जा रहा है। स्कूलों ने दुकानें अधिकृत कर दी है। रिजल्ट के साथ दुकान के नाम की लिस्ट अभिभावकों को थमा दी जाती है।


ऐसी दुकानों में स्कूल के नाम छपा हुए कवर कॉपी-किताबों पर चढ़ा कर दिए जाते है। ऐसे में अभिभावकों के सामने किसी और दुकान का विकल्प भी नहीं रहता। 

टैक्स की हो रही चोरी ः किताब को छोड़कर पाठ्य सामग्री से जुड़ी हर वस्तु जैसे यूनिफार्म, जूता-मोजा टैैक्स के दायरे में है, लेकिन इसकी बिक्री कैश मेमो पर न करके बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed