फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State spokesperson Shashi left Congress, joined brother-in-law

प्रदेश प्रवक्ता शशी ने छोड़ी कांग्रेस, कमल का थामा दामन

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
State spokesperson Shashi left Congress, joined brother-in-law
-- चुनाव लड़ने के साथ कई पदों पर रहे हैं शशी वालिया
विज्ञापन

-- 1988 में युवा कांग्रेस से की थी राजनीति की शुरूआत
फोटो 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में करीब 33 साल से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दो केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

महानगर के गांधी कॉलोनी निवासी शशी वालिया ने 1988 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। 1996 में शशी वालिया युवा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2006 में महानगर कार्यकारिणी के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2012 में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने थे। इसी बीच उन्होंने नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 2020 से वो कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रहे थे। इस बार चुनाव में वो कांग्रेस से शहर सीट पर टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। मंगलवार को लखनऊ में शशी वालिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed