{"_id":"5e4c323b8ebc3ef2b921fbe6","slug":"state-level-sub-junior-wrestling-trials-to-be-held-on-20th-saharanpur-news-mrt4695207146","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती के लिए 20 को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय सब जूनियर कुश्ती के लिए 20 को होंगे ट्रायल
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला और मंडल टीमों का चयन 20 फरवरी को जिला खेल कार्यालय में किया जाएगा।
जिला कुश्ती संघ की सह सचिव संगीता गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक आजमगढ़ में होना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका वर्ग की जिला और मंडलीय टीमों का चयन 20 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में वहीं खिलाड़ी भाग ले पाएंगे जिनकी उम्र 23 फरवरी को 15 से 17 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के साथ प्रतिभागी ट्रायल में शामिल हो सकेंगे।
इन स्पर्धाओं के लिए होगा ट्रायल
- बालक वर्ग : फ्री स्टाइल श्रेणी में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो तक और ग्रीको रोमन श्रेणी में भी इन्हीं भार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बालिका वर्ग की फ्री स्टाइल में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भार वर्ग में ट्रायल किए जाएंगे।