फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   State government committed to women's upliftment: Shahi

प्रदेश सरकार महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्घ: शाही

Mon, 08 Mar 2021 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
State government committed to women's upliftment: Shahi
जनमंच में अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला चिकित्सक को सम्मानित करते कृषि - फोटो : SAHARANPUR
प्रदेश सरकार महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्घ : शाही
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। उनमें चुनौतियों का सामना करने की क्षमता अधिक होती है। यदि मातृशक्ति न होती तो कोई भी जीव न होता। मातृशक्ति की क्षमता को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत हर संभव प्रयास कर रही है।
सोमवार को जनमंच सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कन्या सुमंगला योजना के लिए भारी भरकम बजट रखा है। राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के लिए 426 करोड़, कुपोषण से लड़नेे के लिए 100 करोड़, राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन योजना के लिए 500 करोड़, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान के लिए 550 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 25 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई एवं उद्योग विभाग ने उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को 1.5 करोड़ का ऋण के चेक वितरित किए गए। आईटीसी के सहयोग से 1000 महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक देवेंद्र निम, मंडलायुक्त एवी राजमौलि, पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉक्टर एस चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- 116 महिलाएं हुईं सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान 116 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वैच्छिक संगठन, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पुलिस, माध्यमिक शिक्षा विभाग, नगर निगम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, पशु पालन विभाग, सहकारिता विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सामाजिक क्षेत्र, उद्योग विभाग में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed