{"_id":"61ec5d6303eeb532117277e2","slug":"start-a-channel-based-on-patriotism-saharanpur-news-mrt574276458","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति पर आधारित शुरू हो एक चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति पर आधारित शुरू हो एक चैनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर गणतंत्र दिवस पर एक देशभक्ति पर आधारित चैनल शुरू करने की मांग की। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर दिल्ली के इंडिया गेट पर उनकी भव्य प्रतिमा लगाने के निर्णय का स्वागत किया।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होना बहुत ही बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर देशभक्ति पर आधारित एक चैनल शुरू किया जाना चाहिए। जिस पर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र एवं जानकारी प्रस्तुत की जानी चाहिए। इससे देश की युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं स्वाधीनता आंदोलन और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिल सकेगी। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मेजर एसके सूरी, रमेश डावर, पवन कुमार गोयल, संदीप सिंघल, कर्नल संजय मिड्ढा, गुलशन नागपाल, अनिल गर्ग, बलदेव राज खुंगर, सतीश ठकराल, मुरली खन्ना, महेश सेठ, अशोक मलिक, अभिषेक भाटिया आदि मौजूद रहे।