फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stamp shortage of Rs 3.20 crore detected in two toll plaza contracts

Saharanpur News: टोल प्लाजा के दो अनुबंधों में पकडी 3.20 करोड़ रुपये के स्टांप की कमी

Fri, 04 Oct 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Stamp shortage of Rs 3.20 crore detected in two toll plaza contracts
सहारनपुर। टोल प्लाजा के ठेकों के अनुबंध में स्टांप चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सहायक आयुक्त स्टांप द्वारा की गई जांच में सरसावा टोल प्लाजा के दो ठेका अनुबंधों में 3,20,86700 रुपये के स्टांप की कमी पाई गई है। दोनों ठेकाें के अनुबंध 100-100 रुपये के स्टांप पर कराए गए थे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त स्टांप बृजेश सिंह चौधरी ने बताया कि सरसावा टोल प्लाजा का वर्ष 01.10.2021 से 01.10.2022 तक का ठेका 81,27,40,000 रुपये का था। इसके अनुबंध पर दो प्रतिशत की दर से 16254800 रुपये का स्टांप शुल्क देय है, लेकिन इस विलेख पर मात्र 100 रुपये का स्टांप शुल्क ही दिया गया। इसलिए प्रथम दृष्टया 16254700 रुपये के स्टांप की कमी सामने आई है। दूसरा मामला भी सरसावा टोल प्लाजा का वर्ष 31.12.2022 से 31.12.2023 के ठेकाें का है। यह ठेका 79,20,99,999 रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

इस ठेके के अनुबंध पर दो प्रतिशत की दर से 1,58,42,000 रुपये का स्टांप शुल्क देय है। जांच में इस ठेके के अनुबंध में प्रथम दृष्टया 1,58,32,000 रुपये के स्टांप की कमी सामने आई है। निबंधन कार्यालय ने दोनों फर्माें को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों फर्माें से स्टांप शुल्क की कमी को पूरा कराने के लिए वसूली की जाएगी। जनपद के सभी टोल प्लाजा के अन्य ठेका अनुबंधों की जांच गंभीरता से की जा रही है। जिस भी ठेके के अनुबंध में देय स्टांप से कम मिलेंगे उन्हें नोटिस देकर वसूली की जाएगी। बता दें, कि इससे पहले भी सरसावा टोल प्लाजा 1.73 करोड़ की स्टांप चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed