एक्सक्लूसिव: स्टांप पेपर हो रहे खत्म, ई-स्टांपिंग की व्यवस्था होगी लागू, होगा ये फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित गोदाम से सहारनपुर जिले को स्टांप पेपर की अंतिम खेप मिल गई है। इसके बाद मैन्युअल स्टांप पेपर नहीं मिलेंगे। वहीं 100 और 5000 रुपये के स्टांप पेपर खत्म होने जा रहे हैं। लिहाजा अब बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों को ई स्टांप के जरिये ही कामकाज करना होगा।
जिले भर में 150 से ज्यादा स्टांप वेंडर हैं, लेकिन ई स्टांपिंग व्यवस्था से अभी तक सिर्फ शहर के आठ वेंडर जुड़े हैं, जो ई स्टांप जेनरेट करा रहे हैं। वहीं, मालूम चला है कि मैन्युअल स्टांप में 100 और 5000 रुपये वाले स्टांप बहुत कम रह गए हैं।
ई-स्टांपिंग से यह होगा फायदा
मैन्युअल व्यवस्था में अलग-अलग दाम वाले स्टांप लगाने होते हैं, जबकि ई स्टांपिंग में सिर्फ एक ही कागज पर स्टांप शुल्क की निर्धारित धनराशि का स्टांप पेपर तैयार हो जाएगा। कागज का ज्यादा इस्तेमाल होने से बचा जाएगा। साथ ही स्टांप पेपर कानपुर गोदाम से लाने पर होने वाला खर्च बचेगा तो स्टांप पेपरों की कमी का झंझट भी नहीं रहेगा।
वेंडरों के सामने मुश्किल
स्टांप वेंडर रवि मनचंदा का कहना है कि ई स्टांपिंग व्यवस्था में कई दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। एक तो ई स्टांप छापने के लिए विशेष प्रकार का कागज स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से बुक करके मंगाना पड़ता है। अलग क्षमता वाला प्रिंटर लगाना है तो, उसके लिए लैपटॉप और पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिए अच्छी क्वालिटी की बैटरी और इनवर्टर लगवाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा मैन्युअल खरीद में एक लाख रुपये के स्टांप पेपर पर एक हजार रुपये कमीशन मिलती थी, लेकिन ई स्टांप जनरेट करने में एक लाख रुपये के स्टांप पर सिर्फ 93 रुपये कमीशन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध है हस्तिनापुर का यह गुरुद्वारा, यहां देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें
ऐसे जारी होता है ई-स्टांप
ई स्टांप जनरेट करने के लिए वेंडर को सबसे पहले स्टांप पेपर खरीदार का ऑनलाइन फार्म भरना होता है। उसमें खरीदार के पहचानपत्र की कॉपी लगाई जाती है। फिर साधारण कागज पर प्रिंट करके उसमें भरी गई त्रुटियों को दूर किया जाता है। इसके बाद स्टॉक होल्डिंग से मंगाए विशेष कागज पर ई स्टांप छापा जाता है।
बांड पेपर पर 500 रुपये से कम वाले ही स्टांप
500 रुपये तक के ई स्टांप को बांड पेपर पर ही छापा जा रहा है, जबकि इससे अधिक कीमत के ई स्टांप को स्टॉक होल्डिंग दफ्तर से बुक करके मंगाए विशेष कागज पर छापा जा सकता है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोशन ऑफ इंडिया का दफ्तर सहारनपुर के सिविल कोर्ट परिसर में है।
यह भी पढ़ें: आखिर मिट्टी में मिल गया मोस्ट वांटेड बद्दो का खौफ, जमींदोज हुई आलीशान कोठी, देखिए तस्वीरें
कानपुर स्थित गोदाम से स्टांप पेपरों की अंतिम खेप जिले में आई है। इन स्टांप पेपरों की बिक्री चल रही है। इनके समाप्त होने पर ई स्टांपिंग व्यवस्था ही पूरी तरह लागू हो जाएगी। - सत्येंद्र सागर, मुख्य कोषाधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/