फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stalls will be set up at the stock exchange: Stallway D.G.

थानों में ठहरने की व्यवस्था होगी दुरुस्त : होमगार्ड डीजी

Fri, 11 Sep 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Stalls will be set up at the stock exchange: Stallway D.G.
- तीनों जिलों के होमगार्ड अधिकारियों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होमगार्ड महानिदेशक डीके ठाकुर ने बृहस्पतिवार को तीनों जिलों के होमगार्ड अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन थानों में ठहरने की व्यवस्था नहीं है, उसे चिह्नित करें। ठहरने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। होमगार्ड जवानों से संवाद भी किया। जवानों ने ड्यूटी से संबंधित मांगों को अधिकारियों के सामने रखा।

बृहस्पतिवार को होमगार्ड महानिदेशक ठाकुर डीके सिंह सहारनपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवानों के हित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। होमगार्ड जवानों को सेवानिवृत्त के बाद कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जाएगा। दोनों ही मामले शासन स्तर पर विचाराधीन है। समीक्षा बैठक में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवानों के ठहरने की समस्या भी उठी। डीजी ने कहा कि कई थानों में पुलिसकर्मियों के लिए ही सीमित स्थान है। ऐसे में होमगार्ड जवानों के लिए अलग से व्यवस्था नहीं हो पाती। उन्होंने अधिकारियों को थानों में जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जवानों के प्रदर्शन, ड्यूटी व्यवस्था और विभागीय कामकाज की भी जानकारी ली गई। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड आगरा परिक्षेत्र एसके शुक्ला, डिवीजन कमांडेंट केएस पांडेय और कमांडेंट सहारनपुर मनोज कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed