{"_id":"5b9ea7e9867a557f59299b97","slug":"sriram-ko-bhoole-masjid-se-ishq-kar-baithe-modi-togadia","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम को भूले, मस्जिद से इश्क कर बैठे हैं मोदी: तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम को भूले, मस्जिद से इश्क कर बैठे हैं मोदी: तोगड़िया
अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन तोगडि़या का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम को भूल गए हैं और इंदौर में मस्जिद से इश्क कर बैठे हैं। जनता ने उन्हें अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में वकील बनाकर भेजा था, लेकिन वह ट्रिपल तलाक के अधिवक्ता बन गए।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के लिए हस्ताक्षर कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने श्री राम दरबार भेंटकर उनका स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का कांग्रेसी करण कर दिया है। उत्तराखंड सरकार में ज्यादातर मंत्री उन्हें बनाया गया है, जो कांग्रेस छोड़कर आए थे। असम में 11 में से दस मंत्री पूर्व के कांग्रेसी हैं। भाजपा कांग्रेसी विचारधारा वाली पार्टी बन गई है।
साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनाने के लिए कानून नहीं बना पाए। मंदिर की बात आती है तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट याद आती और एससीएसटी एक्ट की बात हो तो संसद में कानून पास कर दिया जाता है। मोदी श्रीराम को भूल गए और किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्यमियों को रामभरोसे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री को अब धारा 370 याद नहीं आती हैं। महंगाई ने जनता का हाल बेहाल कर दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री को इससे कोई सरोकार नहीं है। उनके पास विदेशों में घूमने का समय है, मगर देश की जनता के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन
2019 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर बनाने और हिंदुत्व को साथ लेकर चलने वाली सरकार बनेगी। इस सरकार के नेतृत्व पर उन्होंने कहा कि देश कोई भी नागरिक इस सरकार का नेतृत्व कर सकता है। 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक राम मंदिर बनाने के साथ संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्रीय संगठन मंत्र महावीर, विभाग अध्यक्ष डा. शिवराज, जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह, महानगर मंत्री अनुज शर्मा, महावीर शर्मा, महानगर अध्यक्ष दीपक जानखेड़ा, महानगर मंत्री अनुज शर्मा, ब्रिजेश राणा, राहुल झाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता रणदीप सिंह पुंडीर ने की।