सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि खेल से जहां युवा फिट रहते हैं, वहीं इससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में मेहनत कर ऊंचा मुकाम हासिल करने का आह्वान किया।
मंगलवार को मल्हीपुर रोड स्थित स्कूल में क्रीड़ा भारती और नालंदा वर्ल्ड स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों की 38 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, जूडो, कबड्डी, क्रिकेट, बॉक्सिंग के खिलाड़ी शामिल रहे। कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा खेल चरित्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हैं। इस मौके पर प्रियंका चौहान, अभिषेक चौधरी, सुधीर शर्मा, काशी नरेश यादव, संजीव कुमार, गौरव कुमार, प्रताप सैनी, संदीप रंधावा, नीरू त्यागी, रोहित कुमार, भूपेंद्र सिंह, खुशी त्यागी, राघव वर्मा, प्रिंस शर्मा, रवि सैनी, सोनू विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, आर्यन सैनी, दीक्षा, शगुन चौधरी, गर्वित सैनी, मिस्टी अरोड़ा, रजत, विवेक, छवि, अभिषेक गौर, आयुषी, रजनी आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन एवं नकुड़ के ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर, लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र अटल, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंघल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, क्रीड़ा भारती की प्रांतीय सह मंत्री मौसम भारती चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।

क्रीड़ा भारती द्वारा नालन्दा वर्ल्ड स्कूल में खेल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर- फोटो : SAHARANPUR