फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speeding claimed the lives of youth

असंतुलित बाइक रोड पर फिसली, सड़क पर सिर टकराने से युवक की मौत

Thu, 13 Oct 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Speeding claimed the lives of youth
ओवरस्पीड
सहारनपुर में बाइक की तेज रफ्तार के बाद अचानक पहियों के जाम होने के कारण असंतुलित हुई बाइक तेजी से कोर्ट रोड पर फिसलती चली गई। सड़क पर सिर टकराने से युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक यदि हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। मोहल्ला आवास विकास निवासी अंकित मंगलवार की रात लगभग 12 बजे कोर्ट रोड पर अपनी बाइक द्वारा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंकित तेजी से बाइक चला रहा था। जैसे ही वह कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा के पास पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक के पहिए जाम हो गए।

इस स्थिति के चलते बाइक संभल नहीं पाई और असंतुलित होकर सड़क पर काफी दूर तक फिसलती चली गई। जिससे बाइक सवार अंकित का सिर सड़क से टकराया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अंकित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अंकित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed