फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Speeding car overturns, driver dies, two serious

तेज रफ्तार कार पलटी, चालक की मौत, दो गंभीर

Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns, driver dies, two serious
सलमान का फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि कार सवार चालक के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव डिंडोलीखेड़ा निवासी सलमान (22) पुत्र अब्दुल रहमान अपने दो भाइयों के साथ सहारनपुर में लकड़ी का काम करता था। बृहस्पतिवार की सांय करीब आठ बजे सलमान अपने भाई उस्मान तथा आजम के साथ काम निपटा कर कार से अपने गांव आ रहा था। गांव संगमौर के पास सलमान की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। तेज गति होने के कारण कार सड़क पर दो तीन बार पलटी। कार पलटने की सूचना पर गांव संगमौर के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पहले घायलों को कस्बे में एक डाक्टर को दिखाया, लेकिन गंभीर हालत होने पर उन्हें सहारनपुर भेज दिया गया। सहारनपुर में उपचार के दौरान सलमान की मौत हो गई, जबकि उस्मान तथा आजम का इलाज चल रहा है। शुक्रवार सुबह सलमान को बेहद गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सलमान लकड़ी तराशने का बेहतरीन कारीगर था। उसकी मौत से गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed